Posts

Showing posts from October, 2018

भगवन नाम जप में अपराध

🌺 भगवन्नाम जप में 10 अपराध होते है,... उनसे बचें 🌺 1️⃣ महा भागवतों की निंदा। अर्थात जो हरि भक्त हैं,उनकी निंदा। 2️⃣ भगवान श्री वासुदेव को परम तत्व के रूप में न स्वीकार करना। भगवान के रुप , नाम और गुण में भेद  समझना भी अपराध है। 3️⃣ गुरु को सामान्य समझना। 4️⃣ वेद,पुराण स्मृतियों की निंदा करना। 5️⃣ नाम महिमा अर्थवाद समझना। यानी हमने इतने नाम कर लिए का अहंकार न हो। 6️⃣ भगवान के नामो को कल्पित मानना। 7️⃣ भगवान के नाम के बल पर अपराध करना।जैसे कहा है कि नाम पाप को नष्ट कर देता है,तो हम खूब पाप कर्म करे इस दम पर कि नाम जप कर लेंगे,ये सोच गलत है।नाम तभी लाभ देगा जब आप जानकारी में कोई भी अपराध न करें।शरणागत हो। 8️⃣ कर्मकांड को भगवान के नाम के बराबर मान लेना। 9️⃣ सुनने की इच्छा से रहित श्रद्धा हीन  के समक्ष हरि गुण गान करना। 🔟 हरिनाम कीर्तन के समय भी विषय आसक्ति बनाये रखना। भक्त को चाहिए कि इन अपराधों से बचे।ये अपराध स्वयम चैतन्य जी ने कहे हैं। 🌺💖 श्री कृष्ण स्मरण 💖🌺     🌺💖 हरे कृष्ण 💖🌺

श्रीराधा स्तवन स्तोत्र

🙏 *श्रीराधा स्तवन स्तोत्रम्* 🙏 हे परम् पुनीता श्रीराधे!      नित नव नवनीता श्रीराधे!! हे पर परमेश्वरि श्रीराधे!      रस रास रसेश्वरि श्रीराधे!! हे मृदुल भाषिणी श्रीराधे!      सौंदर्य राषिणी श्रीराधे!! हे नवल किशोरी श्रीराधे!      मन की अति भोरी श्रीराधे!! हे सिंधु सरूपा श्रीराधे!      छवि परम् अनूपा श्रीराधे!! हे आनन्द कन्दिनि श्रीराधे!      जगती जग नन्दिनि श्रीराधे!! हे परम् हर्षिणी श्रीराधे!      मधु कृपा वर्षिणी श्रीराधे!! हे जगत स्वामिनी श्रीराधे!      हिय सुभग भामिनी श्रीराधे!! हे सकल गुणीता श्रीराधे!      रसिकन रसगीता श्रीराधे!! हे रास विलासिनि श्रीराधे!      अति दिव्य सुवासिनि श्रीराधे!! हे पूर्णा रम्या श्रीराधे!      शुचि सत्य सुरम्या श्रीराधे!! हे कृष्ण बल्लभा श्रीराधे!      भक्तन हित सुलभा श्रीराधे!! हे कंचनवर्णी श्रीराधे!      शुभ मंगलकरणी श्रीराधे!! हे कोमल अंगिनि श्रीराधे!      सर्वेश्वर संगिनि श्रीराधे!! हे भानु किशोरी श्रीराधे!      जुग जीवै जोरी श्रीराधे!! हे कृष्ण सुखारी श्रीराधे!      गोपी हितकारी श्रीराधे!! हे सरस् साधिका श्रीराधे