श्रीप्रिया नामावली

श्री प्रिया जी की नामावली
********************
श्री राधा
नित्य किशोरी
वृन्दावन विहारिणी
बनराज रानी निकुंजेश्वरी
रूप रँगीली
छबीली
रसीली
रस नागरी
लाडिली
प्यारी सुकुंवारी
मोहनी
लाल मुखजोहनी
मोहन मन मोहनी
रति विलास विनोदनी
लाल लाड़ लडावनी
रंग केलि बढ़ावनी
सुरत चंदन चर्चिनी
कोटि दामिनी दमकनी
लाल पर लटकनी
नवल नासा चटकनी
रहसि पुंजे वृन्दावन प्रकासिनी
रँग विहार विलासिनी
सखी सुखनिवासिनी
सौंदर्य रासिनी
दुलहिनी
मृदु हांसिनी
प्रीतम नैन निवासिनी
नित्यानन्द दारसिनी
उरजनी पिय परसिनी
अधर सुधारस बरसिनी
प्राणनि रस सरसनी
रँग विहारनि
नेह निहारनि
पिय हित सिंगार सिंगा रिनी
प्यार सों प्यारे को ले उर धारनि
मोहन मैन विथा निवारिनी
जानि प्रवीण उदार संभारनी
अनुराग सिन्धे
स्यामा
बामा
भामा
भाम
भांवती
जुवतिन जूथ तिलका
वृन्दावन चंद्र चंद्रिका
हांस परिहांस रसिका
नवरंगिनी
अलकावली छवि फंदिनी
मोहन मुसकिनी मंदिनी
सहज आंनद कंदिनी
नेह कुरंगिनी
नैनविसाला
महामधुर रस कंदिनी
चंचल चित्त आकर्षिणी
मदन मान खंडिनी
प्रेम रंग रंगिनी
बंक कटाक्षनी सकल विद्या विच्छिनी
कुँवर अंक विराजनी
प्यार पट निवाजनी
सुरत समर दल साजिनी
मृगनैनी
पिकबैनी
सलज्ज अंचला
सहज चंचला
कोक कलानि कुशला
हाव भाव चपला
चातुर्य चतुरा
माधुर्य मधुरा
बिनु भूषण भूषिता
अवधि सौन्दर्यता
प्राण वल्लभा
रसिक रवनी
कामिनी
भामिनी
हंस कलि गामिनी
घनश्याम अभिरामिनी
चंद विपिनी
मदन दवनी
रसिक रवनी
केलि कमनी
चित्तहरनी
लाल उर पर चरणधरनी
छवि कंज वदनी
रसिक आंनदिनी
रूप मंजरी
सौभाग्य रसभरी
सर्वांग सुंदरी
गौरांगी रतिरस रँगी
विचित्र कोक कला अंगी
छवि चंद वदनी
रसिक लाल बंदनी
रसिक रंग रंगिनी
सखिनु सभामंडिनी
आनंद कंदिनी
चतुर अरु भोरी
सकल सुख रासि सदने
दोहा - प्रेम सिंधु के रत्न ये , अद्भुत कुँवरि के नाम ।
जाकी रसना रटे 'ध्रुव' सो पावे विश्राम ।।
ललित नाम नामावली , जाके उर झलकन्त ।
ताके हिय में बसे रहै , स्यामा स्यामल कन्त ।।

Comments

Popular posts from this blog

शुद्ध भक्त चरण रेणु

श्री शिक्षा अष्टकम

श्री राधा 1008 नाम माला