राय रामानन्द सम्वाद

*श्री राधे....🌸💐👏🏼*
*जै श्री राधे....🌸💐👏🏼*

प्रश्न-१. सब विद्या में श्रेष्ठ विद्या कौन सी है?
🌸 *श्री कृष्ण* भक्ति ही सबसे बड़ी विद्या है।

प्रश्न-२. सबसे बड़ी कीर्ति क्या है?
🌸 *श्री कृष्ण* प्रेम में डूबा एक भक्त, इस कल्मष भरे युग में एक कृष्ण भक्त होना ही सबसे बड़ी कीर्ति है।

प्रश्न-३. सबसे बड़ी सम्पत्ति क्या है?
🌸 *श्री राधाकृष्ण* प्रेम को पाना ही इस संसार की सबसे बड़ी सम्पत्ति है।

प्रश्न-४. सबसे बड़ा दुःख क्या है?
🌸 *श्री कृष्ण* भक्त का संग छूटना ही इस संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

प्रश्न-५. सबसे बड़ी मुक्ति क्या है?
🌸 *श्री कृष्णप्रेम* में डूबकर इस संसार से वैराग्य प्राप्त करना ही सबसे बड़ी मुक्ति है।

प्रश्न-६. भजन/कविता में सर्वश्रेष्ठ क्या है?
🌸 *श्री राधाकृष्ण* के प्रेम लीला को गाना ही भजन और कविता है।

प्रश्न-७. सबसे बड़ा श्रेय क्या है?
🌸 *श्री कृष्ण* भक्तो को मिलाना ही सबसे बड़ा श्रेय है।

प्रश्न-८. स्मरण करने योग्य बातें?
🌸 *श्री कृष्ण* का नाम उनका रूप, गुण एवम् लीला का स्मरण ही सबसे उत्तम स्मरण के योग्य है।

प्रश्न-9. ध्यान में रखने योग्य बातें?
🌸 *श्री राधाकृष्ण* के 👣 *चरणकमलों* का ध्यान ही सर्वोत्तम ध्यान में रखने योग्य है।

प्रश्न-१०. सबसे उत्तम रहने योग्य स्थान?
🌸 *श्री बृजेंद्र नन्दन* का निवास स्थान ब्रजभूमि श्री वृन्दावन धाम ही सबसे उत्तम रहने योग्य स्थान है।

प्रश्न-११.श्रवण करने योग्य सबसे उत्तम बातें?
🌸 *श्री श्री राधाकृष्ण* की लीलाओं का श्रवण ही सबसे उत्तम है।

प्रश्न-१२. सबसे उत्तम आराध्य?
🌸 *श्री श्री राधाकृष्ण* को हृदय में विराजना ही सर्वोत्तम है।

प्रश्न-१३. सबसे बड़ी मुक्ति क्या है?
🌸 *श्री कृष्ण* का नाम स्मरण करते हुए अपने शरीर का त्याग करना।

          *भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु और श्री रामानंद राय के बीच प्रश्न उत्तर का कुछ अंश...*🙏🏼

*🌸 श्री चैतन्य चरितामृत, अंत लीला  🌸*

*जय श्री कृष्ण....🌸💐👏🏼*

Comments

Popular posts from this blog

शुद्ध भक्त चरण रेणु

श्री शिक्षा अष्टकम

श्री राधा 1008 नाम माला