17
मेरे तो गिरधर गोपाल 17- गीता भगवान के समग्ररूप को मानती है, उसी को महत्त्व देती है और उसकी प्राप्ति में ही मानव-जीवन पूर्णता मानती है। सब कुछ भगवान ही हैं- ‘वासुदेवः सर्वम्’ -यह भगवान का समग्ररूप है। सगुण-निर्गुण, साकार-निराकार, द्विभुज, चतुर्भुज, सहस्रभुज आदि रूप तथा पदार्थ और क्रियारूप सम्पूर्ण जगत, सम्पूर्ण जीव, सम्पूर्ण जीव, सम्पूर्ण देवता- ये सब-के-सब भगवान के समग्ररुप के अन्तर्गत आ जाते हैं। इसलिये जो समग्र क्को जान लेता है, उसके लिये कुछ भी जानना शेष नहीं रहता- ‘यज्ज्ञात्वा नेह भूयोऽन्यज्ज्ञातव्यमवशिष्यते’।समग्र को जानने का मुख्य साधन है-शरणागति। इसलिये भगवान् ने गीतोपदेश का पर्यवसान शरणागति में ही किया है- ‘सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।’भगवान् ने गीता भर में केवल शरणागति को ही ‘सर्वगुह्यतम’ (सबसे अत्यन्त गोपनीय) कहा है- ‘सर्वगुह्यतमं भूयःश्रृणु’। वास्तव में सत्ता एक ही है। उस एक परमात्मा की सत्ता के अधीन जीव की सत्ता है और जीव के अधीन जगत् की सत्ता है। जीव और जगत्-दोनों परमात्मा में ही भासित होते हैं। गीता के सातवें अध्याय में भगवान ने जीव को अपनी ‘परा प्रकृति’ और जगत्...